5 राज्यों के बदले राज्यपाल, छग में पहली बार होंगे 14 मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन

Governors of 5 states changed, 14 ministers will be in Chhattisgarh for the first time, Chief Minister Vishnudev Sai released the poster of National Vanvasi Sports Competition

5 राज्यों के बदले राज्यपाल, छग में पहली बार होंगे 14 मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन

5 राज्यों के बदले राज्यपाल

केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदले हैं. बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है.
(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
(iii) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
(iv) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
(v) अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छग में पहली बार होंगे 14 मंत्री

रायपुर : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर साय कैबिनेट के बैठक की चर्चा शुरु हो गई है. वही नगरी निकाय चुनाव से पहले साय कैबिनेट के नए मंत्रियों के नाम पर मोहर लग सकती है.
दिल्ली दौरे पर गए विष्णुदेव साय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नए मंत्री के नाम पर फाइनल मुहर लगाएगें. छग में भी हरियाणा वाला फार्मूला लागू किया जा सकता है. दरअसल हरियाणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधानसभा सीट हैं. लेकिन यहां कैबिनेट में सीएम के अलावा 13 मंत्रियों को शामिल किया गया है. जबकि सीएम भी वित्त, सामान्य प्रशासन सहित कई विभागों के मंत्री है. ऐसे में देखा जाए तो हरियाणा में 14 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार है. अब कहा जा रहा है कि छग में भी इसी फार्मूले को लागू किया जा सकता है. यानी छत्तीसगढ़ में भी सीएम के अलावा 13 मंत्री और बनाए जा सकते हैं.
फिलहाल बृजमोहन अग्रवाल के स्टीफे के बाद सीएम के अलावा 10 मंत्री हैं. जबकि दो मंत्रियों के पद खाली है. वहीं अगर हरियाणा वाला फार्मूला लागू होता है तो यहां भी तीन और मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.
नियम के मुताबिक प्रदेश की विधानसभा सीटों के 15% विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है. इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में साढ़े 13 का आंकड़ा आता है. माना जा रहा है कि भाजपा ने इस बार कम से कम एक सीनियर नेता को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला लिया है.
ऐसे में अमर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. तो वही एक नए विधायक का नाम भी मंत्री मंडल की रेस में आगे चल रहा है. कहा जा रहा है कि दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. 
मामला राज्य का हो या केंद्र का कैबिनेट में मंत्रियों की तादाद सीमित होती है. भारतीय संविधान कहता है कि केंद्रीय कैबिनेट में सदस्यों की तादाद लोकसभा में कुल सदस्यों की तादाद का 15 फीसदी तक ही हो सकती है. यही नियम राज्यों की विधानसभा में भी लागू होता है. विधानसभा में कुल सदस्यों की तादाद कितनी होगी उनके 15 फीसदी तक ही मंत्रियों की तादाद हो सकती है इस लिहाज से छग की 90 सीटों का 15%, 13.5% सीट होता है. तो ऐसे में प्रदेश सरकार 3 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दे सकती है. अब देखने होगा कि 3 नए मंत्री आखिर कौन होते हैं. और आखिर किन 3 नामो पर विष्णु देव साय दिल्ली से मुहर लगवा कर आते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आज नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे. वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे. प्रदेश के सभी नगरीय निकाय इन दोनों कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सहेजने के लिए राज्य के सभी 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है. इनमें 14 नगर निगम, 50 नगर पालिका और 123 नगर पंचायत शामिल हैं. अटल परिसर के निर्माण के लिए प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए, नगर पालिका को 30 लाख रुपए और नगर पंचायत को 20 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा. नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए सभी निकायों को कुल 46 करोड़ 60 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की जाएगी.
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने तथा भारत के चहुंमुखी विकास के लिए उनके द्वारा शुरु की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान करने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

CM ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया. उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक अहम कदम बताया.
कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा. इससे कई राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता की भावना भी बढ़ेगी.एक पुनीत उद्देश्य के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है और इससे वनवासी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा.
राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा. जिसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के कई प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से करीब  800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंच रहे हैं. प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI