ग्रामीणों से धोखाधड़ी कर फरार, कुछ दिनों बाद चुपचाप लौटा घर, आधा दर्जन लोगों ने आरोपी का किया अपहरण, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
He fled after defrauding villagers, quietly returned home a few days later, and a half-dozen people kidnapped the accused, creating a sensation in the area and police investigating.
कोरबा : पुरानी बस्ती निवासी एक युवक का बीती रात बालको इलाके से अपहरण कर लिया गया. करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. वारदात के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और चश्मदीदों से जानकारी जुटाई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक विजय सिंधी पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था. बताया जा रहा है कि विजय ने कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठे थे. जब लोगों ने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया, तो वह रायगढ़ भाग गया था. कुछ समय बाद वह कोरबा लौटा. लेकिन पुरानी बस्ती की बजाय बालको में रहने लगा.
बीती रात करीब आधा दर्जन लोग एक चार पहिया वाहन में बालको पहुंचे. उन्होंने विजय को घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए. इस घटना को कई लोगों ने देखा और पुलिस को खबर दी.
खबर मिलने के बाद बालको पुलिस कुछ चश्मदीदों के साथ पुरानी बस्ती पहुंची. पुलिस ने विजय के बारे में डिटेल जानकारी जुटाई. चश्मदीद युवतियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में डाल रहे थे और तेजी से मौके से निकल गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



