महिला को खिलाया नशीला पदार्थ, फिर होटल में कई दिनों तक बुझाता रहा हवस की प्यास, अश्लील वीडियो किया वायरल, बलात्कारी निर्मल बाबा गिरफ्तार

Drugged a woman, then spent days in a hotel, quenching his lust, and viralized an obscene video. Rapist Nirmal Baba arrested.

महिला को खिलाया नशीला पदार्थ, फिर होटल में कई दिनों तक बुझाता रहा हवस की प्यास, अश्लील वीडियो किया वायरल, बलात्कारी निर्मल बाबा गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : चैत्र नवरात्र के दौरान पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए कथित बाबा पहुंचा.  चमत्कार और इलाज के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले एक कथित ढोंगी बाबा को थाना पामगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया है. आरोपित ने एक महिला को शरीर के दर्द का इलाज करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार अनाचार किया. यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल 2026 को एक 42 साल महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 26 मार्च को आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिया.
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने महिला से दो लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा.
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि स्वामी निर्मल उर्फ निर्मल बाबा उम्र 60 साल मूल निवासी नाशिक (महाराष्ट्र), चैत्र नवरात्र के दौरान पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए पहुंचा था.
खुद को चमत्कारी बाबा बताकर वह लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था. इसी दौरान पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपित ने उसका भरोसा जीतकर मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में 26 मार्च को आरोपित ने पीड़िता को पामगढ़ बाजार में बुलाया और “प्रसाद” देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया.
वह उसे बिलासपुर होते हुए मध्य प्रदेश के मैहर ले गया. जहां होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती सेक्स किया. एक अप्रैल को आरोपित पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया. घर लौटने के बाद भी आरोपित ने पीड़िता को फोन कर परेशान किया.
नंबर ब्लॉक करने पर उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर प्रसारित कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा. जिस पर पीड़िता ने 11 अप्रैल को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई.
एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को धर्मशाला में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पामगढ़ लाया गया. पूछताछ में आरोपी बाबा ने जुर्म करना कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे बीएनएस की धारा 64(2)(एम) एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
आरोपी
स्वामी निर्मल उर्फ निर्मल बाबा उम्र 60 साल मूल निवासी नाशिक (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t