दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर, ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत, दादा घायल, इलाज जारी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Heavy collision between two motorcycles two and a half year old innocent child dies grandfather injured treatment ongoing mourning in the family police engaged in investigation

दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर, ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत, दादा घायल,  इलाज जारी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़/तमनार/धौराभांठा : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजना से एक दिलदहलाने वाला हादसा हुआ है. जिसमें एक 2.5 साल के मासूम बच्चे की दों मोटर साइकिल के आपस में टकराने से मौत हो गई. यह हादसा बिजना और खुरुषलेंगा के रास्ते में हुआ है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 
बिजना निवासी पूर्णचंद सिदार अपने नन्हे नाती अंशु सिदार को मोटर साइकिल पर बैठा कर काफी कम गति से कुछ काम के लिए खुरुषलेंगा को जाने के लिए निकले थे. जैसे ही गांव से कुछ ही दुरी पहुंचे थे. तभी खुरुषलेंगा की तरफ से हाईस्पीड मोटर साइकिल पर सवार दो नाबालिग लड़के ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पर सवार नाती के साथ दादा को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे मोटर साइकिल पर आगे में बैठा हुआ बालक अंशु सिदार बुरी तरह से जख्मी हो गया. वहीं पूर्णचंद सिदार का हांथ एवं जबड़ा टूट गया.
दुघर्टना कारित मोटर साइकिल चलाने वाले दो स्कूली छात्र खुरुषलेंगा के बताए जा रहे हैं. जो बिजना हाईस्कूल में पढ़ाई करते हैं. टक्कर बहुत ही खतरनाक ढंग से हुआ है, दोनों मोटर साइकिल की परखच्चे उड़ गए हैं.
दुघर्टना की जैसे ही खबर मिली आहत के परिजन और गांव वाले घटना स्थल पहुंच कर आहतों को आनन फानन में स्वास्थ्य केन्द्र तमनार पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत को देखते हुए रायगढ़ हॉस्पीटल रेफर कर दिया. रायगढ़ हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते पर ढा़ई साल के मासूम अंशु सिदार ने दम तोड़ दिया. जिससे परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गया.
बिजना निवासी पूर्णचंद की पुत्री ज्योति सिदार की शादी रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केनापारा में हुई थी. जो उसके पति गुजरात के किसी कम्पनी में काम करने गया हुआ है. अपने पत्नी और बेटे को ससुराल बिजना में छोड़ दिया. महिने पन्द्रह दिन में आना जाना करता है.  मृतक के पिता के गुजरात से लौटने की इंतजार में बालक का शव को शवगृह में रखा गया. वहीं जख्मी पूर्णचंद सिदार का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI