खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और क्रेटा में जोरदार टक्कर, एक युवक ने तोड़ा दम, 3 लोग घायल. मची अफरा-तफरी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Horrific road accident in Kharora: a truck and a Creta collided violently; one young man died, and three others were injured. Chaos ensued, and the injured are undergoing treatment at the hospital.
रायपुर : राजधानी रायपुर के खरोरा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ. इस हादसे में शिवम साहू की मौत हो गई. वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हो गए. घायलों को फौरन इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है. जहां उनका इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई.
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



