गरियाबंद के नेशनल हाईवे-130सी पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल, दो की हालत नाजुक
Horrific road accident on National Highway-130C in Gariaband; three people injured in a violent head-on collision between two motorcycles, with two in critical condition.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130सी पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को मैनपुर से करीब दो किलोमीटर दूर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
इस हादसे की खबर मिलते ही मैनपुर थाना की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची. आरक्षक नरेश निषाद और चालक प्रकाश निषाद ने घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर पहुंचाया.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि एक घायल का उपचार मैनपुर अस्पताल में जारी है.
पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे-130सी पर यातायात नियमों के कड़ाई से पालन कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



