पति पर किन्नर के साथ प्रेम संबंध का आरोप; पत्नी ने मामला खत्म करने ठुकराया 5 लाख का ऑफर, महिला आयोग में शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Husband accused of having an affair with a transgender woman; wife refuses 5 lakh rupees offer to end the affair, files complaint with Women's Commission demanding action
मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका अफेयर एक किन्नर से है. जिसके कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया है. महिला ने इस मामले की शिकायत काज्य महिला आयोग से की है. महिला ने बताया कि पति के अफेयर की वजह से उसका घर टूट गया है और पति इस पूरे मामले को दबाने के लिए 5 लाख रुपये का ऑफर दे रहा है.
महिला का कहना है पति के किन्नर से अफेयर की वजह से उसका पारिवारिक जीवन बिखर गया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि अफेयर की वजह से घर में लगातार विवाद हो रहा है. पति अब मारपीट भी करने लगा है. उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.
5 लाख का ऑफर ठुकरा दिया
पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि पति उसे अलग होने और मामले को खत्म करने के लिए गुजारा भत्ता के रुप में 5 लाख रुपये देने की बात कही. लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया है. महिला ने कहा कि पति ने तीन किस्त में पांच लाख रुपये देने की बात कही है.
नौकरी करता है पति
महिला ने बताया कि पति के गांव में 10 एकड़ जमीन है. वह अभी मुंगेली में रहकर नौकरी करता है और हर महीने करीब 60 हजार रुपये की सैलरी पाता है. इसलिए इतना कम मुआवजा उसे कबूल नहीं है. महिला का कहना है कि उसे पैसे नहीं बल्कि इंसाफ चाहिए. पति की हरकतों से परेशान होकर महिला ने राज्य महिला आयोग से मामले में दखल देने की अपील की है.
मुंगेली एसपी का आयोग का निर्देश
इस मामले में राज्य महिला आयोग ने सुनवाई की है. महिला आयोग ने मुंगेली के एसपी को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई में आरोपी पति और किन्नर, दोनों को पेश किया जाए. आयोग का कहना है कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में ही मामले की सच्चाई सामने आएगी. राज्य आयोग ने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही पीड़ित महिला को इंसाफ़ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



