विवाह समारोह से लौटते समय ट्रक की टक्कर से मौके पर पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन, बघेल ने जताया दुःख

Husband and wife died on the spot after being hit by a truck while returning from a wedding ceremony, villagers protested by blocking the road, Baghel expressed grief

विवाह समारोह से लौटते समय ट्रक की टक्कर से मौके पर पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन, बघेल ने जताया दुःख

रायपुर : राजधानी के सिलयारी के धरसीवा, सारागांव मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित डाला बाडी माजदा गाड़ी के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से विवाह समारोह से लौट रहे ग्राम पंचायत मंगसा से दंपति संतोष कुमार साहू उम्र 45 साल और राजेश्वरी साहू उम्र 40 साल की मौके पर मौत हो गई. जिससे नाराज ग्रामीण ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
इस हादसे पर पूर्व सीएम बघेल ने शोक जताते हुए कहा कि सिलियारी के मलोद के पास में शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को दुःख सहन करने का सामर्थ्य दें. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में बेहद रोष होने की खबर है. शासन-प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीणों से संवाद कर उनकी मांग का हल करें.
बता दें कि घटना सुबह 8 बजे हुई. लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम और तहसीलदार के लेट लतीफी के चलते मामला काफी गरमाया हुआ था. भारी गहमा गहमी के बीच मुआवजे और रोड संबंधित सुरक्षा के लिए आला अधिकारियों को कहा गया. वहीं घंटों चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
आपको बता दें कि धरशिवा क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के चलते लगातार हादसे होते रहते हैं. जिस पर प्रशासन द्वारा कोई बेरीगेट्स की व्यवस्था नहीं होने की वजह से आए दिन हादसे होते ही रहते हैं. जिसके लिए ग्रामीणों ने फौरन उचित व्यवस्था की मांग की. साथ ही मुआवजे के मांग के लिए शव रखकर घंटों विरोध किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI