पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर, गांव में फैली सनसनी, जंगल से आरोपी देंवेंद्र गिरफ्तार
Husband became a monster due to suspicion on his wife's character, killed her with an axe, children saw the horrifying scene, sensation spread in the village, accused Devendra arrested from the forest
राजनांदगांव : आठ साल से विवाहित दंपती के बीच चरित्र शंका को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया. एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया. दंपति के बीच अक्सर इस मामले को लेकर विवाद होता रहता था. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. यह मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार कौड़ूटोला की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कौड़ूटोला निवासी देंवेंद्र कुमार साहू शराब पीने का आदी है. वह सोमवार की शाम भी नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी दामिनी साहू उम्र 30 साल से विवाद किया. इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे दामिनी साहू कीचन में खाना बना रही थी. पिछले बातों को लेकर और चरित्र शंका के चलते देवेंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे ढेर कर दिया. इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे. बच्चों की चीख पुकार से जानकारी मिली तो पुलिस को खबर दी गई.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में दामिनी का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी पति को गांव के पास जंगल से शाम 7 बजे गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.
देवेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. यही वारदात की भी वजह बनी. दोनों का विवाह आठ साल पहले हुआ था और उनके सात और छह साल का एक बेटा और बेटी है.
आरोपी
देवेन्द्र साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिनकापार कौड़ूटोला, थाना अंबागढ़ चौकी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



