धमतरी-दुर्ग-बलरामपुर और बेमेतरा से कत्लखाने ले जा रहे 37 मवेशी मुक्त, पुलिस ने  चार मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

37 cattle being transported to slaughterhouses from Dhamtari, Durg, Balrampur, and Bemetara were rescued; police arrested 9 accused across four cases and sent them behind bars.

धमतरी-दुर्ग-बलरामपुर और बेमेतरा से कत्लखाने ले जा रहे 37 मवेशी मुक्त, पुलिस ने  चार मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी/नगरी : गौवंश की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 मवेशियों को मुक्त कराया है.मवेशियों को ओडिशा के नवरंगपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था. मामले में बोराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मुख्य मार्ग के पास से मवेशियों को ओडिशा ले जाया जा रहा है. बोराई पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी अमरचंद नेताम पिता भोलाराम नेताम उम्र 45 साल, निवासी आमगांव (आमानारा), थाना बोराई, जिला धमतरी ने मवेशियों ओडिशा ले जाने की बात कबूल की.
11 गाय, दो बैल और एक बछिया बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 14 मवेशियों को जब्त किया, जिनमें 11 गाय, दो बैल और एक बछिया शामिल हैं. जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है. पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सभी मवेशियों को सुरक्षित देखभाल के लिए पंडरीपानी स्थित गौशाला में सुपुर्द किया गया।.
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने थाना बोराई में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सुपेला : 11 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी युवराज साहू खुर्सीपार गौशाला से वापस आ रहे थे. सुबह 4 बजे सुपेला घड़ी चौक के पास उन्होंने बुलेरो पिकअप नम्बर MH 35 AJ 5459 में एक भैंस और उसके बच्चे को ले जाते देखा. वाहन के सिग्नल पर रुकने के दौरान पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्तियों ने मवेशियों को महाराष्ट्र के गोंदिया ले जाना बताया. लेकिन परिवहन संबंधी दस्तावेज पेश नहीं किए.
वाहन की जांच करने पर उसमें करीब छह साल की एक भैंस और एक साल का उसका बच्चा रस्सी से बंधे मिले. दोनों मवेशियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था नहीं थी.
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1536/2026 दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपी
1. विनोद तावड़े, उम्र 34 साल निवासी ग्राम बामनी, थाना गोरेगांव, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र
2. रामेश्वर भुरकन बिसने उर्फ विरेन्द्र, उम्र 45 साल निवासी ग्राम बामनी, थाना गोरेगांव, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र
3. प्रवीण डिलेश्वर बिसने, उम्र 25 साल निवासी ग्राम बामनी, थाना गोरेगांव, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ देवरबीजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो भैंस और परिवहन में इस्तेमाल छोटा हाथी पिकअप वाहन जब्त किया गया है. जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
वाहन में भरी थीं दो भैंसें
8 अक्टूबर 2026 को निनवा निवासी राजू वर्मा उम्र 27 साल अपनेकाम से देवरबीजा आए थे. इसी दौरान शाम करीब 4 बजे उन्होंने सोसायटी के पास छोटा हाथी पिकअप नम्बर CG-07-CW-1896 में दो भैंसों को भरे हुए देखा. वाहन साजा की तरफ जा रहा था. प्रार्थी ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका. वाहन का पीछा किया और देवरबीजा पेट्रोल पंप के पास उसे रुकवाया.
वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दीपक बंजारे, मनीष यादव और हर्ष सोनकर बताया. आरोपियों के पास भैंसों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं थे. पूछताछ में उन्होंने भैंसों को अर्जुन्दा से महाराष्ट्र ले जाने की बात कही.
पशुओं के प्रति क्रूरता का मामला दर्ज
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(क) एवं (घ) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की.
चार लाख रुपये का वाहन भी जब्त
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना कबूल किया. पुलिस ने दो भैंसों की कीमत करीब 50 हजार रुपये और परिवहन में इस्तेमाल छोटा हाथी वाहन की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी है. इस तरह कुल 4.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई.
गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष कुमार सोनकर उम्र 25 साल मनीष कुमार यादव उम्र 26 साल और दीपक कुमार बंजारे उम्र 40 साल सभी जिला बालोद के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने तीनों को 10 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb