14 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म, पांच हजार का इनामी फरार आरोपी उपसरपंच पति तरुण गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के मोबाइल से मिला सुराग

Husband of Deputy Sarpanch arrested for raping a 14-year-old girl after showing her an obscene video; the accused, Tarun, had been absconding with a bounty of ₹5,000 on his head—a clue was found on his girlfriend's mobile phone.

14 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म, पांच हजार का इनामी फरार आरोपी उपसरपंच पति तरुण गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के मोबाइल से मिला सुराग

अंबिकापुर : सरगुजा जिले की 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी तरुण जायसवाल आखिरकार पकड़ा गया। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने उसे महिला मित्र के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी उपसरपंच पति तरुण जायसवाल की गिरफ्तारी का पुलिस पर दबाब था. कांग्रेस और भाजपा के अलावा सर्व आदिवासी समाज और पीड़ित परिवार और गांव वाले लगातार उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की थी.
पुलिस ने उसका 12 बोर का डबल बैरल बंदूक जब्त करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. उसके चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाने और सरकारी जमीन के निर्माण को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर पुलिस ने लगातार दबाब भी बनाया था. लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आ रहा था.
पुलिस को यह पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी कि वह भागते समय शहर के नजदीक गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड को भी साथ ले गया है. सीसी कैमरों की जांच में दोनों एक साथ नजर भी आए थे.
इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित के साथ उसकी महिला मित्र का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में डाल दिया था. बुधवार रात महिला ने कुछ देर के लिए अपना मोबाइल चालू किया था. इसी से पुलिस को जानकारी मिली. बिहार की पटना पुलिस से जानकारी साझा कर दोनों को पकड़ लिया गया. सरगुजा पुलिस की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपित और उसकी महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है.
बुधवार को ही तरुण जायसवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था. उनका आरोप था कि आरोपित तरुण जायसवाल के प्रभाव की वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है. उसे भागने का मौका दिया गया है. झमाझम बारिश हो रही थी. उसे दौरान भी प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे हुए थे. तब सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचना पड़ा था.
उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की डिटेल जानकारी दी थी. इसके बाद आंदोलन को स्थगित किया गया था. आंदोलन समाप्ति के कुछ घंटे बाद ही देर रात दुष्कर्म के इनामी आरोपी तरुण जायसवाल को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी सामने आई. उसकी गिरफ्तारी से सरगुजा पुलिस को भी बड़ी राहत मिली है.
घटनाक्रम
7वीं में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा सुबह-शाम उप सरपंच तरुण जायसवाल के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी. 20 जुलाई को घर पर कोई नहीं था. इस दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाया. उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और दो बार रेप किया. पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.
डरी सहमी पीड़िता रात को घर जाकर सारी जानकारी दी. इसी बीच आरोपी फिर से उसके घर पहुंच गया और खाना निकाल कर नहीं देने का दावा कर फिर घर ले जाने की कोशिश करने लगा. जब पीड़िता के पिता ने आपत्ति की तब आरोपित थे उन्हें धमकाया.
जब पीड़िता के स्वजन और गांव वाले रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी करने लगे तब आरोपी ने 8 लाख रुपये देकर उनका मुंह बंद कराने की कोशिश की.  और एक पंचनामा भी तैयार कराया. आरोपी ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.
पुलिस थाना पहुंचने के बाद भी फौरन केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगा था. 22 जुलाई को करीब 100 की संख्या में ग्रामीण कोतवाली थाने पहुंचे. दिन भर बैठे रहने के बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी. इस दौरान आरोपी अंबिकापुर के चोपड़ापारा स्थित अपने फ्लैट में था. इसी बीच आरोपित तरुण जायसवाल भागने में कामयाब हो गया था.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?