एकलव्य स्कूल में आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश, कलेक्टर ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

Suspicious death of a tribal student at Eklavya School; family outraged; District Collector forms a four-member inquiry committee and seeks a report within seven days; police have launched an investigation.

एकलव्य स्कूल में आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश, कलेक्टर ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में 9वीं कक्षा के आदिवासी छात्र की संदिग्ध हालत में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में गुरुवार सुबह छात्रावास के अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे. वहां 9वीं कक्षा के छात्र उमेश कंवर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. उमेश ग्राम बासिन का निवासी था.
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन छात्र को फौरन सक्ती अस्पताल लेकर पहुंचा. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
कलेक्टर ने बनाई चार सदस्यीय जांच समिति
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति में एसडीएम सक्ती, एसडीओपी, बीईओ और बीएमओ को शामिल किया गया है. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. कलेक्टर ने सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
परिजनों में आक्रोश, पहले भी शिकायत का दावा
छात्र की मौत के बाद परिजनों में भारी नाराजगी है. परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी छात्रावास की व्यवस्थाओं और स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. उनका कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी.
पुलिस भी कर रही अलग जांच
पुलिस ने छात्र की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?