तीरथगढ़ जा रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत, बाढ़ के पानी में बह गई स्विफ्ट डिजायर कार, ड्राइवर ने तैरकर बचाई अपनी जान

Husband-wife and two children going to Tirathgarh died, Swift Dzire car got washed away in flood water, driver saved his life by swimming

तीरथगढ़ जा रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत, बाढ़ के पानी में बह गई स्विफ्ट डिजायर कार, ड्राइवर ने तैरकर बचाई अपनी जान

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार बाढ़ के पानी में बह गई. यह पूरा मामला घटना दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर घाटी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु का यह परिवार बस्तर घूमने आया था. कार में सवार ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई. लेकिन परिवार के चार सदस्य पानी के तेज बहाव में फंस गए. एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है.
SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 बता दें कि, कार सवार मालिक राजेश उम्र 43 साल रायपुर में रहकर ठेकेदारी करता था. राजेश मंगलवार को पत्नी पवित्रा उम्र 40 साल, सौजन्या उम्र 7 साल, सौमया उम्र 4 साल को लेकर दंतेवाड़ा मेंमां दंतेश्वरी के मंदिर का दर्शन कर तीरथगढ़ जा रहे थे. लेकिन कांगेर घाटी के पास तेज बारिश की वजह से कार बाढ़ के बहाव में बह गई. इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है. सभी को रो-रोकर बुरा हाल है. फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t