वैष्णो देवी धाम के रास्ते भूस्खलन, 32 श्रद्धालुओं की मौत, 23 श्रद्धालु घायल, जम्मू-कटरा हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द होने से और बढ़ी मुश्किल, बारिश अब भी जारी
Landslide on the way to Vaishno Devi Dham, 32 devotees died, 23 devotees injured, Jammu-Katra highway closed, difficulties increased due to cancellation of trains, rain still continues
कटरा : कटरा में अर्धकुमारी मंदिर के पास माता वैष्णो देवी धाम के रुट पर भारी भूस्खलन हो गया. इस हादसे में अब तक 32 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है. जबकि 23 लोग जख्मी हुए हैं. मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. इस हादसे के बाद फ़िलहाल वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया है. भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है. जो अब भी जारी है. इसके कारण बचाव कार्य में भी देरी हो रही है. यही नहीं हादसे के बाद सैकड़ों ऐसे श्रद्धालु हैं. जो अपने घरों को जाने की बाट जोह रहे हैं. यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों से आए सैकड़ों लोग फिलहाल यहां से निकलना चाहते हैं. लेकिन ट्रेनें रद्द होने के चलते फिलहाल उनके हिस्से इंतजार ही है. भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है
त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया. बचाव अभियान जारी है और आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं. लगातार बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है. जम्मू में पुल ढह गए, बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भारी नुकसान पहुंचा. लगातार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा और बढ़ा दिया है. एक चश्मदीद ने बताया- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया.
मंगलवार को ही रेलवे ने मौसम खराब होने के चलते जम्मू और कटरा जाने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया था. इसके अलावा 27 ट्रेनों का रुट छोटा किया गया है. जम्मू तवी के लिए रवाना हुईं बेगमपुरा एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और लोहित एक्सप्रेस को तो बीच रास्ते ही केंसल कर दिया गया. इससे उन यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है. जो यात्रा के बाद निकलना चाहते थे.
बिहार के मोतिहारी जिले आईं एक महिला राजकुमारी देवी ने कहा कि हम लोगों ने सोमवार को ही दर्शन कर लिए थे. अब हमें घर जाना है. लेकिन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. एक बड़ी दुर्घटना हो गई है और हम लोग डरे हुए हैं. बस घर जाना चाहते हैं.
वहीं बिहार के ही चंपारण से आए एक भक्त ने कहा कि यहां ट्रेनें बंद कर दी गई हैं. अब हम बिहार तक कैसे जाएंगे. हमने सुना है कि जब हम दर्शन कर वापस लौटे तो बड़ी दुर्घटना हो गई. हम यहां बारिश के चलते फंस गए हैं. हमारे पास टिकट भी हैं. लेकिन ट्रेनें ही कैंसिल हो गई.
रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि इस हादसे में करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है. यह भूस्खलन अर्धकुमारी गुफा मंदिर के पास स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के एकदम पास में हुई है. यह माता वैष्णो देवी मंदिर के रुट पर हुई है. इस हादसे के बाद रेलवे ने जम्मू मंडल पर ट्रेनों के संचालन को रोक दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



