छत्तीसगढ़ में किसान की चप्पल-डंडों से बेरहमी से पिटाई, फरार आरोपी राइस मिल मालिक रौनक अग्रवाल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

In Chhattisgarh, a farmer was brutally beaten with slippers and sticks, absconding accused rice mill owner Raunak Agarwal arrested from Madhya Pradesh

छत्तीसगढ़ में किसान की चप्पल-डंडों से बेरहमी से पिटाई, फरार आरोपी राइस मिल मालिक रौनक अग्रवाल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के खिलौरा गाँव में किसान से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को मध्यप्रदेश के बैतूल से पकड़ा गया. वह घटना के बाद से फरार चल रहा था. इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. जिन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है.
गौरतलब है कि किसान के साथ मारपीट का यह मामला उस वक्त चर्चा में आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB