महानदी मुख्य नहर में दोस्तों के नहाने गया 13 साल का बच्चा, गहराई में मिली बॉडी, डूबने से 2 नाबालिग बच्चों की मौत, गांव में शोक की लहर

A 13-year-old boy went to bathe with his friends in the Mahanadi main canal, his body was found deep inside, 2 minor children died due to drowning, wave of mourning in the village

महानदी मुख्य नहर में दोस्तों के नहाने गया 13 साल  का बच्चा, गहराई में मिली बॉडी, डूबने से 2 नाबालिग बच्चों की मौत, गांव में शोक की लहर

बालोद : नहर में नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है. वह अपने दोस्तों के साथ महानदी की मुख्य नहर में नहाने गया था। तेज बहाव में बह जाने से वह लापता हो गया। घटना बालोद जिले के गुरुर क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मूताबिक गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोरिदकला निवासी कक्षा 5वीं का छात्र शाहिल कुमार यादव उम्र 11 साल अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था. देर रात तक बालक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में नहर किनारे पहुंचे. वहां साइकिल और कपड़े मिले. जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद बालक की तलाश शुरु की गई.
बताया गया कि गर्मी की वजह से गंगरेल बांध से क्षेत्र के तालाबों को भरने के लिए 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. बालक इसी नहर में नहाने गया था. जब वह नहीं मिला तो ग्रामीणों ने नहर के किनारे तलाश शुरु की. बाद में तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग को घटना की जानकारी दी और नहर में पानी की सप्लाई बंद कराई. रात करीब 11 बजे बच्चे को मृत पाया गया.
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुबह पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया. बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरा मामला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ केपेंड्रा जिले में 13 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पेंड्रा क्षेत्र के बस्ती बगरा के पीपरबहरा गांव में विनोद सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ दोपहर के समय तालाब में नहाने गया था. तभी वह गहराई में चला गया. विनोद के डूबने के बाद उसके साथी भागकर आस-पास के लोगों को खबर देने गए. लोग फौरन मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर बच्चे को खोजने लगे. विनोद तालाब के किनारे गहराई में मिला.
लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के समय बच्चों के पास एक बड़ी गाड़ी का ट्यूब था. कुछ लोगों ने उन्हें तालाब जाने से मना किया था. लेकिन बच्चे मौका देखकर तालाब तक पहुंच गए. गर्मी की वजह से दोपहर में वहां लोगों का आना-जाना कम था. इसलिए किसी की नजर बच्चों पर नहीं पड़ी. हादसे की खबर मिलते ही पेंड्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB