गरियाबंद में 6 वर्षीय मासूम बेटी पर पिता ने किया चाकू से जानलेवा हमला, फिर आत्महत्या का प्रयास, पिता-बेटी लहूलुहान, दोनों रायपुर रेफर
In Gariaband, a father fatally attacked his 6-year-old daughter with a knife, then attempted suicide. Both father and daughter were bleeding and were referred to Raipur.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है. मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर ग्राम में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला किया. इसके बाद खुद को भी गंभीर रुप से घायल कर लिया. वारदात के बाद पिता और बेटी दोनों की हालत नाजुक है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घर के आंगन में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. आरोपी पिता महेंद्र नेताम उम्र 36 साल ने पास में ही रखे एक सब्जी काटने के चाकू से बेटी की गर्दन पर वार कर दिया. बेटी की चीख सुनकर फौरन उसकी मां पहुंची और बीच-बचाव किया. इस दौरान बेटी को गर्दन के बाहरी हिस्से पर चोट आई. जबकि महेंद्र ने खुद के गले को भी चाकू से रेतने की कोशिश की. इस दौरान परिवार ने किसी तरह चाकू छीनकर दोनों को फौरन गरियाबंद के जिला अस्पताल पहुंचाया.
डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि बेटी की हालत स्थिर है और घाव ऊपरी सतह तक सीमित हैं. पिता के गर्दन में तेज धार का घाव अंदर तक गया था. जिससे खून बह गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया. घटना की खबर गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर थाना को दी गई. मैनपुर पुलिस ने मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



