रक्षक बनी भक्षक, घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोने की चोरी, पिता की शिकायत पर बेटी गिरफ्तार, घर से गायब 12 लाख के सोने के जेवरात बरामद

Protector turns predator, gold stolen through abuse of domestic trust, daughter arrested on father's complaint, gold jewellery worth 12 lakhs missing from home recovered

रक्षक बनी भक्षक, घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोने की चोरी, पिता की शिकायत पर बेटी गिरफ्तार, घर से गायब 12 लाख के सोने के जेवरात बरामद

दुर्ग : दुर्ग जिला में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोने के जेवरात चोरी करने वाली आरोपी महिला एम. श्यामला उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद किया है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है. यह मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2, सड़क नंबर 11 स्थित घर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी एम. नचैय्या ने 21 जनवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 जनवरी 2026 को उनके घर से करीब 8.5 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी हो गए. शुरुआती जांच में पुलिस को बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले. कड़ाई से पूछताछ और शक की सुई घर के सदस्यों पर घूमने के बाद आरोपी बेटी का सच सामने आया. उसने कबूल किया कि उसने किस्तों में जेवर गायब किए ताकि किसी को शक न हो.
यह चोरी उनकी बेटी और अन्य सहयोगियों द्वारा मिलकर की गई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी एम. श्यामला को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की पूरी घटना कबूल की. उसने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरात में से एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर रकम हासिल की और बाकी जेवर अपने पास रखे. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद किया. बरामदगी की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. बाकी जेवरात की खोज और मामले में अन्य शामिल व्यक्तियों की जांच जारी है. पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर उन सभी दस्तावेजों को जब्त किया है. जिनके आधार पर आरोपी ने लोन लिया था.
घटना की जांच में पुलिस ने बताया कि घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ हासिल करने के प्रयास में यह चोरी हुई. पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में पारिवारिक सतर्कता और संपत्ति की सुरक्षा बेहद जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB