नवापारा में रफ्तार का कहर, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम, 200 मीटर तक घसीटा शव, लगातार हादसों से क्षेत्र में दहशत

Speed ​​wreaks havoc in Navapara, a sand-laden truck hits a biker, he dies on the spot, his body is dragged for 200 meters, and the area is in panic due to frequent accidents.

नवापारा में रफ्तार का कहर, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम, 200 मीटर तक घसीटा शव, लगातार हादसों से क्षेत्र में दहशत

रायपुर/अभनपुर/गोबरा नवापारा  : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. नवापारा में हाईवा की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. यह हादसा गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंपारण चौक के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे शख्स वाहन के नीचे आ गया. हाईवा चालक ने वाहन के नीचे फंसे व्यक्ति को करीब 200 फीट तक घसीट दिया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
मृतक की पहचान सुन्दरकेरा निवासी के रूप में की गई है. हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि, गरियाबंद और धमतरी दोनों जिलों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। यही हाईवा गोबरा नवापारा होते हुए राजधानी रायपुर तक पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं. अब सवाल यह है कि बार-बार हादसों के बावजूद खनिज विभाग आखिर क्यों चुप है? जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता और ढीली कार्रवाई के चलते अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है. इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB