करंट लगने से मरा लंगूर का बच्चा, बच्चे के शव को सीने से लगाकर बैठी रही मां, शोक में डूबा पूरा दल, इधर जंगल में युवक की लाश, हत्या की आशंका
A baby monkey died due to electrocution, the mother sat holding the child's body to her chest, the entire group was immersed in grief, meanwhile the body of a young man was found in the forest, suspicion of murder.
करंट लगने से मरा लंगूर का बच्चा, बच्चे के शव को सीने से लगाकर बैठी रही मां, शोक में डूबा पूरा दल
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. जहां करंट की चपेट में आकर एक लंगूर के बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसके शव को गोद में उठा कर उसकी मां के अलावा उसके साथी काफी देर तक शोक में डूबे नजर आए.
रायगढ़ जिला मुख्यालय के वन विभाग के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म और क्रेडा विभाग के दीवारों पर शाम साढ़े 4 बजे के आसपास लंगूरों का एक दल बैठा नजर आया. अमूमन जंगलों से निकलकर अक्सर लंगूरों का दल भोजन और पानी की तलाश में शहर के भीतर पहुंचता है. इसी बीच आज शाम लोगों की नजर एक लंगूर को देखकर भावुक हो गई. लंगूर के मृत शरीर को उसकी मां अपने सीने से लगाकर दीवार के ऊपर बैठी रही और उनका दल भी शोक में चुपचाप बैठा रहा. शायद उसकी मां को भरोसा था कि उसका बच्चा फिर से जिंदा हो जाए. इसी उम्मीद में कभी शव को जमीन में रखती तो कभी सीने से लगाती रही.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः करंट की चपेट में आकर ऊपर से गिरने से लंगूर के बच्चे की मौत हुई है. इस घटना के बाद लंगूर की मां अपने बच्चे के शव को छोड़ने को तैयार नहीं हो रही थी. उनके दल को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था सभी शोक में डूबे हैं. इस घटना से मौत के बाद परिवार के दर्द को बयां करती है. बल्कि यह भी दिखाती है कि ममता सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि बेजुबान में भी होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
जंगल में युवक की लाश, हत्या की आशंका
कांकेर : माकड़ी गांव के पहाड़ी जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव को जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. जो सबूत जुटाने में लगी हुई है. फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



