रायपुर में शादी का झांसा देकर बुझाता रहा हवस की प्यास, गर्भवती होने के बाद विवाह से इंकार, आरोपी पद्मालोचन जगत गिरफ्तार
In Raipur, he kept satisfying his lust by promising marriage, refused to marry after she became pregnant, accused Padmalochan Jagat arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में पुलिस ने बलात्कार के आरोपी पद्मलोचन जगत को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले कई महीनों से फरार था. लेकिन साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने धर दबोचा।
मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2025 को प्रार्थिया थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवम्बर 2023 की रात 23:30 बजे घटना स्थल थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत में आरोपी पद्मालोचन द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई और वर्तमान में 8 महीने का बच्चा है. इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 376(2)(ढ) भादवि दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी जो लगातार फरार था. जिसके संभावित मोबाइल/IMEI नंबरों का CDR लोकेशन साइबर सेल के जरिए निकलवाकर उसके सकुनत और उसके हर संभावित ठिकानों में जाकर पता तलाश कर आरोपी पद्मलोचन जगत पिता हृदय सिंह जगत उम्र 33 साल पता ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) को 25 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना गोलबाजार से निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उप निरी. पुणे सिंह जुर्री, प्र.आर. 1755 विवेक निराला, आर. 1545 संदीप सिंह, आर. 327 अभिलाष नायर की भूमिका अहम रही.
नाम आरोपी
पद्मलोचन जगत पिता हृदय सिंह जगत उम्र 33 साल पता ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



