विधानसभा रोड पर दर्दनाक हादसा, प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए मोहल्लेवालों ने किया थाने का घेराव, वाहन जप्त

Tragic accident on Vidhan Sabha Road: 2-year-old child killed after being struck by a private school bus; angry locals besieged the police station; vehicle impounded.

विधानसभा रोड पर दर्दनाक हादसा, प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए मोहल्लेवालों ने किया थाने का घेराव, वाहन जप्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई. हादसा सुबह 8 बजे विधानसभा अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास हुआ. भुवंस स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास राजा देवार का परिवार रहता है. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे भुवंस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान सर्विस रोड पर राजा देवार का 3 साल का बेटा मुन्ना अचानक बस की चपेट में आ गया. हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस को जब्त कर चालक धलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया. बस चालक और कंडक्टर से थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने घेरा थाना
हादसे के बाद गुस्साए परिजन और बस्ती के लोग बड़ी तादाद में विधानसभा थाना पहुंच गए. आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया.
परिजनों का कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?