एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से किया डेढ़ लाख की वसूली, थाने में शिकायत दर्ज

In the name of providing relief to the family affected by the accident, the Revenue Inspector extorted Rs 1.5 lakh from the father of the accused; a complaint was lodged at the police station.

एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से किया डेढ़ लाख की वसूली, थाने में शिकायत दर्ज

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही जिले के मरवाही उन विभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ एक एक्सीडेंट में पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी के पिता से डेढ़ लाख रुपए की वसूली कर ली गई और राहत राशि भी पीड़ित परिवार को नहीं दी गई. अब इसमें गंभीर मामले में एक्सीडेंट करने के आरोपी स्नेहल गुप्ता द्वारा मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित परिवार को एक्सीडेंट मामले में राहत राशि देने के नाम पर वसूली कर राजस्व निरीक्षक द्वारा खुद राशि डकार लेने का मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही में रहने वाला स्नेहिल गुप्ता पिता सुनील गुप्ता उम्र 25 साल का वाहन 15 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिससे किसी व्यक्ति को चोट आ गई थी. इस हादसे के बाद एक्सीडेंट करने वाले स्नेहिल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल दाखिल कर दिया था.
आरोपी पुत्र स्नेहिल गुप्ता के जेल दाखिल होने से परेशान पिता सुनील गुप्ता से मरवाही अनुभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की वसूली कर ली गई और कहा गया कि राजस्व विभाग द्वारा राहत राशि देर से आती है और जन आक्रोश भड़क रहा है. इसलिए राहत राशि देना जरूरी है.
आरोपी स्नेहिल गुप्ता के पिता सुनील गुप्ता ने राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी की बात पर विश्वास करते हुए उसे डेढ़ लाख रुपए दे दिया लेकिन पैसा पाने के बाद राजस्व निरीक्षक की नीयत बदल गई और उसने पीड़ित परिवार को राहत राशि नहीं दी. इधर एक्सीडेंट करने वाला स्नेहिल गुप्ता जब जेल से छूट कर आया तो उसे पता चला कि उसके पिता के डेढ़ लाख की वसूली हो गई है और राहत राशि पीड़ित परिवार को नहीं मिली है. तब उसने राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया और पैसा वापस देने की मांग की. लेकिन राजस्व निरीक्षक ने पैसा देने से मना कर दिया.
जिसके बाद एक्सीडेंट का आरोपी स्नेहिल गुप्ता ने मरवाही थाना में जाकर राजस्विनी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में आरोपी स्नेहल गुप्ता एवं राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. जिससे वसूली की बात हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB