धार्मिक नगरी के हनुमान मंदिर परिसर में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पूजा-पाठ के बाद अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
In the premises of a Hanuman temple in the holy city, a 70-year-old man committed suicide by hanging himself for unknown reasons after performing prayers; the police have launched an investigation.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग चमरा राम सिदार उम्र 70 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान चमराराम सिदार, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, गनियारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक महीने से गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में रह रहा था और मंदिर की नियमित गतिविधियों में शामिल रहता था.
गुरुवार को चमराराम सिदार मंदिर के सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गया था. दर्शन के बाद सभी लोग देर रात मंदिर लौट आए. शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वह मंदिर परिसर में सामान्य रूप से पूजा-पाठ करता हुआ दिखाई दिया.
इसके कुछ समय बाद उसने मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के पास स्थित अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. शुरुआती जांच में खुदकुशी के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. रतनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



