शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के दो मामले, दोनों मामलों में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले संजय और सुनील को गिरफ्तार भेजा जेल
In two cases of sexual exploitation under the pretext of marriage, the police arrested Sanjay and Sunil, who raped minor girls, and sent them to jail.
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पामगढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को आरोपी संजय नौरंग ने शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 सितंबर 2024 को अपराध क्रमांक 375/2024 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया. तभी से पुलिस टीम आरोपी और अपहृता की तलाश में जुटी थी.
मुखबिर की खबर के बाद पामगढ़ पुलिस ने आरोपी संजय नौरंग उम्र उम्र 22 साल निवासी ग्राम बोरसी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन सेक्स किया.
आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 137(2), 87, 64, और 64(2)(एम) के तहत कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दूसरा मामला
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ थाना इलाके में में 7 मई 2026 को एक नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी. तभी आरोपी द्वारा सुनेपन का फायदा उठाकर बालिका को धमकी देते हुए दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया. जिसकी खबर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(3) बीएनएस और 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
सुनील कुमार वर्मा उम्र 35 साल साकिन पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



