IPL 2024 : KKR का ड्रीम रन; रसेल-नरेन फॉर्म में, पॉइंट टेबल में टॉप पर टीम, गंभीर भी साथ

IPL 2024 : कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल का खिताब 2 बार जीता है. उसका 2014 का चैंपियन वाला प्रदर्शन 2024 में भी दिख रहा है. और भी कई समानताएं हैं, जो उसके फैंस को उम्मीद बंधा रही है.

IPL 2024 : KKR का ड्रीम रन; रसेल-नरेन फॉर्म में, पॉइंट टेबल में टॉप पर टीम, गंभीर भी साथ

IPL 2024 : कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल का खिताब 2 बार जीता है. उसका 2014 का चैंपियन वाला प्रदर्शन 2024 में भी दिख रहा है. और भी कई समानताएं हैं, जो उसके फैंस को उम्मीद बंधा रही है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के लगातार 3 मैच जीतने के बाद क्रिकेटप्रेमियों को आईपीएल 2014 याद आ रहा है. केकेआर (KKR) की टीम इस साल अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है. उसके ना सिर्फ बैटर फॉर्म में हैं, बल्कि बॉलर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि केकेआर के फैंस मान रहे हैं कि उनकी पसंदीदा टीम 2014 की तरह इस बार भी चैंपियन बन सकती है.

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल का खिताब 2 बार जीता है. केकेआर की टीम पहली बार 2012 में चैंपियन बनी थी. इसके बाद उसने 2014 में भी खिताब अपने नाम किया. केकेआर का 2014 का चैंपियन वाला प्रदर्शन 2024 में भी दिख रहा है. और भी कई समानताएं हैं, जो उसके फैंस को उम्मीद बंधा रही है.कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल का खिताब 2 बार जीता है. केकेआर की टीम पहली बार 2012 में चैंपियन बनी थी. इसके बाद उसने 2014 में भी खिताब अपने नाम किया. केकेआर का 2014 का चैंपियन वाला प्रदर्शन 2024 में भी दिख रहा है. और भी कई समानताएं हैं, जो उसके फैंस को उम्मीद बंधा रही है.

नरेन-साल्ट दे रहे बढ़िया शुरुआत

कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2024 में अच्छी शुरुआत मिल रही है. उसके ओपनर सुनील नरेन और फिल साल्ट अच्छी फॉर्म में हैं. नरेन के ओपनिंग करने से केकेआर की बैटिंग की गहराई बढ़ जाती है, जिससे वे बड़ा स्कोर बना रही है. केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 272 रन बनाए थे. साल 2014 में कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे थे.

रसेल-रिंकू सिंह भी बेहतरीन फॉर्म में

किसी भी मैच को जीतने के लिए ना सिर्फ अच्छी शुरुआत चाहिए, बल्कि उसे सही अंजाम तक भी पहुंचाना होता है. सही अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह बखूबी निभा रहे हैं. साल 2014 में यह काम आंद्रे रसेल के साथ यूसुफ पठान निभा रहे थे.

चैंपियन कप्तान गौतम गंभीर बने मेंटोर

केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को गौतम गंभीर की वापसी से जोड़कर भी देखा जा रहा है. जब 2012 और 2014 में कोलकाता की टीम चैंपियन बनी तो उसके कप्तान गौतम गंभीर थे. साल 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने गौतम गंभीर को रिलीज कर दिया और वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए. गंभीर दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. संन्यास के बाद गंभीर लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर हो गए. आईपीएल के इस सफर में गंभीर अब वापस केकेआर के पास लौट चुके हैं.