कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Kabirdham Police busts interstate gang manufacturing fake country liquor, arrests 4 accused

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध तरीके से नकली देशी प्लेन मदिरा तैयार कर ग्रामीणों को भट्टी शराब के नाम पर बेचने वाले एक संगठित और खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. यह गिरोह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली नकली शराब तैयार कर उसे स्थानीय लोगों को शराब दुकान पर मिलने वाली असली शराब की दर में बेच रहा था. जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो रहे थे. 
तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल, मैपिंग और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के आधार पर पुलिस को गिरोह के लोकेशन, सप्लाई चैन और सहयोगियों का पूरा ब्योरा मिला. जिसके बाद टीम ने दबिश दी. पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी में आरोपी नंद कुमार कुर्रे के मकान पर छापा मारा. यहां नकली शराब का पूरा प्लांट संचालित पाया गया. गिरोह के सदस्य लंबे समय से दूसरे राज्य से पैकिंग सामग्री, ढक्कन, होलोग्राम, केमिकल और स्पिरिट मंगवाकर नकली देशी प्लेन शराब तैयार कर बेच रहे थे.
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि गिरोह झारखंड से होलोग्राम, पैकिंग सामग्री और केमिकल मंगवाता था. दो और सहयोगियों के शामिल होने की जानकारी मिली है. जिनमें से एक पहले से जेल में है और दूसरा फरार है.
आरोपी जिस शराब को बेच रहे थे वह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक थी. ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा पैदा करने वाला यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर काम करता था.
लगाई गई धाराएं
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2), 35, 49क, 59क
बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 3(5)
जप्त सामग्री
49 पाव नकली देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 8820 एमएल
नकली स्टिकर 6 बंडलब
नकली होलोग्राम 8 पेज
खाली पाव बोतलें 7 बोरी
नकली प्रिंटेड ढक्कन
25 लीटर के 42 जरीकेन
पानी के 19 जार
3 बॉटलिंग मशीन
अन्य अवैध पैकिंग सामग्री
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t