करेलीबड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, सरेराह चाकू लहराकर मुख्य मार्ग पर दहशत फैलाने वाला आरोपी संजय गिरफ्तार, अब सलाखों के पीछे, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Karelibari police take major action; Sanjay, the accused who incited terror on the main road by brandishing a knife, is arrested; now behind bars; action taken under the Arms Act.

करेलीबड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, सरेराह चाकू लहराकर मुख्य मार्ग पर दहशत फैलाने वाला आरोपी संजय गिरफ्तार, अब सलाखों के पीछे, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

धमतरी : धमतरी जिले के थाना मगरलोड अंतर्गत पुलिस चौकी करेलीबड़ी द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी कड़ी में धमतरी जिले की करेलीबड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को कुछ ही मिनटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम करेलीबड़ी के मजराटोला स्थित बिजली कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पर एक युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है. जिससे क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है.
मिली खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर कार्रवाई की. मौके पर एक युवक हाथ में काले रंग का धारदार चाकू लहराते हुए पाया गया. जो आम नागरिकों को डरा रहा था.
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम संजय साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 20 साल निवासी करेलीबड़ी बताया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 12 इंच लंबा स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया. आरोपी द्वारा उक्त हथियार के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका.
इस मामले में पुलिस चौकी करेलीबड़ी द्वारा थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
संजय साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 20 साल निवासी करेलीबड़ी, पुलिस चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t