बिलासपुर में जानें कौन कहां जीता, आम आदमी पार्टी की पालिका अध्यक्ष सहित 4 वार्डों में जीत, 126 पर बीजेपी तो 30 पर कांग्रेस 17 पर निर्दलीय, दो पूर्व विधायक हारे
Know who won where in Bilaspur, Aam Aadmi Party won in 4 wards including Municipality President, BJP on 126, Congress on 30, Independent on 17, two former MLAs lost.
छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम मे बीजेपी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है. प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी ने सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है.
कुल 10 नगर निगमों में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर ली. नगरपालिका की 49 में से 35 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं, जो तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सुरजपुर, मंदिर हसौद और अभनपुर नगर पालिका है. आम आदमी पार्टी (AAP) को बोदरी नगर पालिका से संतोष करना पड़ा है. वहीं अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा और सिमगा की सीटों को निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत लिया.
नगर निगम और नगर पालिका की तरह ही नगर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया और कुल 114 सीटों में से 81 पर जीत दर्ज की. कांग्रेस को 22 सीटें मिली. जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 1 सीट हासिल हुई. वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की.
कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांटे की टक्कर थी. बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया था. लेकिन सीएम साय के क्षेत्र में यहां से कांग्रेस ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया है. क्योकि यह मुख्यमंत्री विष्णु देव का गढ़ माना जाता है.
नगरीय निकाय चुनाव में दो पूर्व विधायक चुनाव हार गये है
1 डा. विनय जायसवाल चिरमिरी से महापौर के प्रत्याशी रहे
2 डा विमल चोपड़ा नगर पालिका परिषद महासमुन्द के अभ्यर्थी रहे है.
दोनों डाक्टर है और दोनों भूतपूर्व महापौर / अध्यक्ष रह चुके है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आम आदमी पार्टी ने पालिका अध्यक्ष सहित 4 वार्डों में जमाया कब्जा
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में हर ओर भाजपा का जादू चला तो वहीं कांग्रेस सभी 10 नगर निगमों में बुरी तरह से हार गई है. इस बीच बिलासपुर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) का जलवा देखने को मिला. बोदरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है. आप की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है.
इसके साथ ही यहां के 4 वार्डों में भी आप के प्रत्याशी जीतकर पार्षद बने हैं. आप की छत्तीसगढ़ में पहली बार इस जीत के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
बता दें कि इस पालिका के चुनाव में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नीलम वर्मा के पति विजय वर्मा कांग्रेस से बागी होकर आम आदमी पार्टी की टिकट पर यहां से अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें उन्हें जीत मिली है.
बोदरी नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों में से 9 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि 4 वार्डों में आम आदमी पार्टी और 2 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर निगम चुनाव…जानें.. कौन कहां जीता
बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में कमल खिल गया है. मेयर प्रत्याशी एल पद्मजा ने धमाके दार जीत हासिल की है. भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने आशातीत सफलता हासिल किया है. कांग्रेस ने इस बार पिछली बार से आधा सीट हासिल किया है. मतलब कांग्रेस के कुल 18 पार्षद प्रत्याशी जीत कर निगम में पहुंचे है. तीन निर्दलियों ने भी जीत हासिल कर निगम का दरवाजा खटखटाया है. निर्दलीय प्रत्याशियों का नाम वार्ड क्रमांक 24 राजेंद्र नगर से ध्रुव कोरी वार्ड क्रमांक 43 बंशीलाल धृतलहरे नगर से सूर्य किशोर राज और वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर से ऊधोराम साहू है. पढ़ें वार्डवार जीतने वाले पार्षदों का नाम
जीत हासिल करने वाले पार्षदों की सूची
1,बजरंग नगर…………. अमित भारते…………………….कांग्रेस
2)अब्दुल कलाम नगर….दिलीप कोरी……………………भाजपा
3) साईं नगर……………..किरण राजेन्द्र टण्डन………..भाजपा
4) गोकुल नगर…………..कुसुम महाबली कोसले……….भाजपा
5) डॉ.खूबचंद बघेल नगर…लक्ष्मीनाथ साहू………………कांग्रेस
6) यदुनंदन नगर……..संजय सीमा सिंह…………………..भाजपा
7) कालिका नगर………..श्याम कार्तिक नगर…………… भाजपा
8) चित्रकांत जायसवाल नगर…बैजन्ती जोशी…………….भाजपा
9) यातायात नगर……………. मनहरण कौशिक………….कांग्रेस
10) गुरु गोविंद सिंह नगर….पुष्पेन्द्र साहू…………………..कांग्रेस
11 संत कबीर दास नगर….केशरी इंगोले………………….भाजपा
12) बूढ़ादेव नगर…………….विजय मरावी…………………भाजपा
13) पंडित दीनदयाल नगर….रमेश पटेल………………….भाजपा
14) मिनीमाता नगर……………हेमन्त मरकाम…………….भाजपा
15) विकास नगर……….. नितीन पटेल…………………..भाजपा
16) विष्णु नगर…………अनिता हिमांशु कश्यप………….. कांग्रेस
17) नेहरू नगर……………कार्तिक यादव…………………..भाजपा
18) तिलक नगर…अंजली लक्ष्मीनारायण कश्यप………..भाजपा
19) कस्तूरबा नगर……. भरत कश्यप…………………..कांग्रेस
20) भक्त कंवरराम नगर…..कविता कंचन वाधवानी…..भाजपा
21) गुरु घासीदास नगर…..मधुबाला टण्डन…………….भाजपा
22) डॉ भीमराव अंबेडकर नगर…..संजय यादव………..भाजपा
23) मदर टैरेसा नगर….वन्दना चन्द्रिकापुरे………………भाजपा
24) राजेंद्र नगर………..ध्रुव कोरी………………………….निर्दलीय
25) क्रांति कुमार भारती नगर,,,,,संतोषी रामा बघेल…..कांग्रेस
26) शाहिद अशफ़ाकउल्ला नगर…असगरी बेगम……..कांग्रेस
27) विनोबा नगर…….किरण गोस्वामी……………………भाजपा
28) प्रियदर्शनी नगर…….गणेश रजक…………………….भाजपा
29) संजय गांधी नगर…..शेख असलम……………………कांग्रेस
30) पं.मुन्नूलाल शुक्ल नगर.,.विनोद सोनी……………….भाजपा
31) लाला लाजपत राय नगर…शहजादी कुरैशी………..कांग्रेस
32) शहीद विनोद चौबे नगर—अमित तिवारी………….भाजपा
33) गांधी नगर…………………….रंगा नादम……………..भाजपा
34) संत रविदास नगर….रीता शंकर कश्यप ……….. कांग्रेस
35) नागोराव शेष नगर….आशीष गुप्ता………………….भाजपा
36) बसंत भाई पटेल नगर……..बन्धु मौर्य लाल…………भाजपा
37) नगर इंदिरा नगर….लक्ष्मी रजक……………………..भाजपा
38) तात्या टोपे नगर—- सुनीता जुगल गोयल ……..कांग्रेस
39) शहीद भगत सिंह नगर……दिनेश देवांगन…………भाजपा
40) महाराणा प्रताप नगर….ओम कश्यप………………..कांग्रेस
41) विवेकानंद नगर……..मोती गंगवानी…………………भाजपा
42)शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर..लक्ष्मी यादव……..भाजपा
43) बंशीलाल धृतलहरे नगर…सूर्य किशोर राज……..निर्दलीय.
44) शंकर नगर…..कविता केवट…………………………..भाजपा
45) शंकर नगर…… बी.बल्लभराव…………………………भाजपा
46) गणेश नगर—–इब्राहिम खान……………………….भाजपा
47) पं. राम गोपाल तिवारी नगर…… मोहन श्रीवास……कांग्रेस
48) बिसाहू दास महंत नगर…तिलक राम साहू…………भाजपा
49)बी आर यादव नगर……..सुनील सोनकर……………कांग्रेस
50) बैरिस्टर छेदीलाल नगर..जय वाधवानी……………..भाजपा
51) राजकिशोर नगर………..प्रितेश कुमार सोनी………भाजपा
52) रविंद्र नाथ टैगोर नगर……..दिलीप पाटिल…………कांग्रेस
53) कमला नेहरू नगर…..रेखा सूर्यवंशी……………….भाजपा
54) भक्त माता कर्मा नगर….रानी शैळेष देवांगन……..भाजपा
55) माता परमेश्वरी नगर…..मनोरमा यादव……………..भाजपा
56) विजय नगर………….रूपाली अनिल गुप्ता………….भाजपा
57) अशोक नगर……रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय………….भाजपा
58) रानी दुर्गावती नगर……..कमला पुरूषोत्तम पटेल….भाजपा
59) शहीद मंगल पाण्डेय नगर…सुूनीता जगत………….भाजपा
60) कपिल नगर….विजय ताम्रकार………………………..भाजपा
61) पंडित दीनदयाल दीक्षित नगर….राजेश दुसेजा……भाजपा
62) शास्त्री नगर………..सीमा राजेश शुक्ला…………….कांग्रेस
63) अरविंद नगर…………..श्याम साहू…………………..भाजपा
64) महामाया नगर………ऊधोराम साहू…………………निर्दलीय
65) संत नामदेव नगर—तिहारीराम जायसवाल……….भाजपा
66) पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर…अंचल दुबे………….भाजपा
67) विद्यासागर नगर……संगीता परिहार………………..भाजपा
68) रामकृष्ण परमहंस नगर…..ममता अमित मिश्रा…भाजपा
69) विलास दाई केवटिन नगर….प्रकाश यादव………..भाजपा
70) त्रिपुर सुंदरी नगर….एम.श्रीनू राव……………………भाजपा
राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव बने महापौर
राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को करीब 43 हजार 138 मतों से शिकस्त दी है. तो वहीं शहर के 51 वार्डों में से 39 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है.
नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मधुसूदन यादव को लगभग 65 हजार 517 मत मिले, तो वहीं कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 21 हजार 339 मत प्राप्त हुए. वहीं शहर के 39 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों की जीत हुई। 8 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी और 4 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है.



