दो पत्नियों को एक साथ रखने की मांग, युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, घंटों चला समझाइश का दौर, वीडियो जमकर वायरल

Man's high-voltage drama over demand to keep two wives simultaneously; husband climbs 50-foot-high tower; hours of persuasion ensue; video goes viral.

दो पत्नियों को एक साथ रखने की मांग, युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, घंटों चला समझाइश का दौर, वीडियो जमकर वायरल

धमतरी : एक युवक ने अपनी जिद के चलते ऐसा कदम उठा लिया. जिससे लोगों की सांसें थम गईं. वह करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और लंबे समय तक नीचे उतरने से इंकार करता रहा. घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी. यह मामला धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भेंड्रा निवासी यादराम साहू शाम के समय गांव के पास स्थित हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया. युवक को ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी भखारा पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया. घटना के दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे. और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे.
यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी वह अपनी दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर इसी हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका है. इस बार भी युवक की हरकत से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t