LPG पहले आओ-पहले पाओ, 25 लाख महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, पूरे होते ही बंद होगी उज्ज्वला योजना, बिलासपुर में आवेदन तेज
LPG is first-come, first-served; 2.5 million women will receive free gas connections; the Ujjwala scheme will be discontinued upon completion; applications are surging in Bilaspur.
दिल्ली : भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन को मंजूरी दे दी है. 25 लाख अतिरिक्त कनेक्शन पूरे देश में दिए जाएंगे. जैसे ही यह लक्ष्य पूरा होगा. योजना बंद हो जाएगी. इसी वजह से छत्तीसगढ़ प्रदेश और बिलासपुर जिले में भी तेजी से आवेदन भरवाने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित न रह जाए.
पुराने उपभोक्ता ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी कर लें. जिन उपभोक्ताओं ने इस समय सीमा तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की. उनके गैस कनेक्शन को निलंबित या स्थाई रुप से बंद किया जा सकता है.
ई-केवाईसी के तहत गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से जोड़ना और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना अब हर ग्राहक के लिए जरुरी है. विशेष रुप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह प्रक्रिया बहुत अहम है. अगर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी नहीं करते हैं. तो उन्हें मिलने वाली प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी रोक दी जा सकती है.
उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता और शर्तें-
आवेदक महिला या उसका परिवार सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए
परिवार के पास थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन नहीं होना चाहिए
इस तरह कुल 13 बिंदुओं के आधार पर पात्रता तय की जाती है. नए विस्तार के तहत उन गरीब परिवारों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. जिनके घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है.
पात्रता का निर्धारण वंचना घोषणा पत्र के आधार पर होगा. जिसका सत्यापन जिला उज्ज्वला समिति करेगी. आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है. महिलाएं नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ऑनलाइन pmuy.gov.in वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकती हैं. योजना के तहत लाभार्थियों को जमा-रहित सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड, प्रशासनिक शुल्क में छूट के साथ निःशुल्क गैस चूल्हा और पहला रिफिल भी दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



