खुद को पुलिसकर्मी बताकर पुलिस की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी परदेशी गिरफ्तार, कई और शिकार होने की आशंका
Lakhs of rupees were defrauded by pretending to be a policeman and promising to get a police job, accused Pardeshi arrested, many more victims suspected
कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक दलाल को गिरफ्तार कर एक बड़े जालसाजी मामले का पर्दाफाश किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम शीतलपानी निवासी आरोपी परदेशी टेकाम द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर सहायक आरक्षक और एसआई पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया जा रहा था. आरोपी ने ग्राम घोठिया निवासी राम बघेल से तीन लाख तीन हजार छह सौ रुपये की ठगी की. इसमें से एक लाख तिरासी हजार छह सौ रुपये खातों के जरिए और बाकी नगद रकम कबीरधाम के सिग्नल चौक स्थित एक लॉज के पास आरोपी को दी गई. जिसकी पुष्टि दो गवाहों ने की है.
जब पीड़ित ने रकम वापसी या नियुक्ति की मांग की तो आरोपी ने लगातार टालमटोल किया. आखिरकार मामला थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया गया. जिस पर थाना कोतवाली में जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत भी मिले हैं कि आरोपी द्वारा अन्य लोगों से भी इसी तरह की ठगी की गई हो सकती है. जिसकी जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



