8 साल के बच्चे का अपहरण, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से बच्चा सकुशल बरामद
8-year-old child kidnapped; 3 accused—including a minor—arrested for demanding a ransom of ₹15 lakh; child recovered safely thanks to prompt police action.
रायपुर/आरंग : राजधानी से लगे इलाके आरंग में आठ साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है. इसके लिए किडनैपर्स ने परिवार को कॉल कर 15 लाख की फिरौती मांगी। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा तो जाल बिछाया गया और किडनेपर्स को पकड़ लिया गया. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। किडनैपिंग में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मेडप्लस मेडिकल स्टोर में काम करता जबकि उसकी पत्नी नर्स के रूप में कार्यरत है. 16 अक्टबूर को वह अपने 8 साल के बेटे को मेडिकल दुकान पर छोड़ दिया था. सुबह 9 बजे के आसपास बच्चा साइकिल चलाने और खेलने की बाच बोलकर दुकान से बाहर निकल गया था. इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं आया. तब परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. काफी देर तक जब बच्चे का पता नहीं तो शाम चार बजे परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके में नाकेबंदी करा दी. ताकि आरोपी भाग न पाएं. जब पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी. इसी बीच प्रार्थी के मोबाइल पर अज्ञात आरोपियों का फोन आया. उन्होंने बच्चे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी. कॉल को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने फौरन रेंज साइबर सेल से टेक्निकल सर्विलांस हासिल किया. पुलिस ने संभावित सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया.
पुलिस की चौतरफा और सख्त घेराबंदी से घबराए आरोपी खुद को घिरता देख अपहृत बालक को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी में दबिश दी. पुलिस टीम ने आरोपियों के घर के पास घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग बालक को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपहरण और फिरौती मांगने की बात कबूल कर ली.
गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत उर्फ छोटू निषाद पिता: बुधुराम निषाद उम्र 25 साल निवासी: दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार और मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू पिता: भक्तु ध्रुव उम्र 20 साल निवासी: दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार शामिल हैं.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस द्वारा आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई. जिसमें फिलहाल उनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



