जमीन बंटवारे का विवाद पड़ा भारी, बुजुर्ग को टांगी मारकर उतारा मौत के घाट, चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Land dispute turns fatal; elderly man hacked to death with an axe by uncle-nephew duo; accused arrested.

जमीन बंटवारे का विवाद पड़ा भारी, बुजुर्ग को टांगी मारकर उतारा मौत के घाट, चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत डवरा चौकी क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लिलौटी निवासी जीवन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता दिलबर का अपने भाइयों के साथ जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि हिस्सेदारी से असंतुष्ट नन्दकेश्वर रवि और संजय कुमार रवि ने साजिश रचकर 13 जून की शाम दिलबर की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. घटना के समय दिलबर प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे.
इस रिपोर्ट के आधार पर चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 30/2026 के तहत धारा 103(1), 332 और 61 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जहां उन्होंने जुर्म करना कबूल किया.
पुलिस ने आरोपी संजय कुमार रवि पिता राधेश्याम रवि उम्र 32 साल और नन्दकेश्वर रवि पिता ईश्वर दयाल उम्र 55 साल दोनों निवासी ग्राम लिलौटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t