शराब कोचियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Liquor vendors beat a 65-year-old man to death, sensation spread in the area, police is investigating the case
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत मधुबन (भंवरचुआ) के 65 साल के बुजुर्ग की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है. आरोप है कि हत्या करने वाला एक ऐसा परिवार है. जो लंबे समय से गांव में अवैध तरीके से शराब बेच रहा था.
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक महेश यादव का बेटा शराब का आदी हो गया था और घर का राशन, चावल यहां तक की बर्तन तक बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाता था. इससे आहत होकर महेश यादव ने गांव में शराब बेच रहे परिवार से शराब बिक्री बंद करने की गुजारिश की थी. यह बात शराब माफियाओं को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने महेश यादव परलाठी-डंडों से हमला कर दिया.
ग्रामीणों के मुताबिक शराब बेचने वाले परिवार के कई सदस्य एक साथ बुजुर्ग पर टूट पड़े और उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खबर मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दुसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



