राजिम महाशिवरात्रि कुंभ कल्प मेले के दौरान आज से 15 दिन नहीं मिलेगी शराब, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
Liquor will not be available for 15 days from today during Rajim Mahashivratri Kumbh Kalpa Mela, strict action will be taken against those violating the order
राजिम : राजिम महाशिवरात्रि कुंभ कल्प मेला के दौरान 12 फरवरी से 26 फरवरी तक पूरे 15 दिन तक शराबबंदी लागू रहेगी. प्रशासन ने आदेश जारी कर राजिम, गोबरा-नवापारा और मगरलोड की सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
हर साल आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले में लाखों श्रद्धालु देश भर से आते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए 15 दिनों तक शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने का फैसला लिया है.
इस दौरान यदि कोई शराब बेचते या अवैध तरीके से सप्लाई करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और प्रशासन की टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी ताकि आदेश का सख्ती से पालन हो. प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए इस नियम का पालन करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



