मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

MBBS student commits suicide in medical college, body found hanging from fan in hostel room, commotion ensues, family mourns

मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

जगदलपुर : डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र ज्ञानेंद्र मिश्रा उम्र 36 साल कानपुर से MBBS की पढ़ाई के लिए हाल ही में जगदलपुर आया था. वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रह रहा था. देर रात उसके रुममेट ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा. फौरन दुसरे छात्रों की मदद से  छात्र के गले में बंधी रस्सी को काटकर उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी खबर दे दी है. जिसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
छात्र ने पढ़ाई के दबाव में आकर सुसाइड किया या किसी निजी कारण से यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. छात्र के मोबाइल फोन, नोटबुक खंगालकर पुलिस खुदकुशी की वजह को जानने की कोशिश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t