बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को करंट से तड़पा-तड़पाकर उतारा मौत के घाट, जमकर पिलाई शराब, बेहोश हुआ तो मर्डर, 1 साल बाद पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Together with her boyfriend, she tortured her husband to death with electric shock, forced him to drink alcohol, and when he fainted, she was murdered. 4 people, including the wife, were arrested a year later.
कांकेर क्या कोई पत्नी अपने ही सुहाग की जान की इतनी बेरहम दुश्मन बन सकती है? छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. एक साल पहले जिस मौत को लोग एक सामान्य हादसा या खुदकुशी समझ रहे थे. वह असल में चार दीवारों के पीछे बुना गया एक खौफनाक मौत का जाल था. पूरी वारदात अवैध संबंधों और तलाक के विवाद के चलते बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मई 2025 को बांदे इलाके में बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी मुकेश विश्वास की लाश मिली थी. उसके हाथों और उंगलियों पर जलने के निशान थे. कोई चश्मदीद गवाह न होने की वजह से केस पूरी तरह उलझ चुका था.
पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक परीक्षण में मौत का कारण विद्युत करंट लगना सामने आया था. लगातार तकनीकी निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक साबुत और आरोपियों के मोबाइल डेटा खंगालने के बाद कड़ियों से कड़ियां जुड़ती गईं. जब पुलिस ने 'क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन' कराया, तो कातिलों का झूठ ताश के पत्तों की तरह ढह गया.
पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास और आरोपी इन्द्रजीत दास के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे. मृतक को इस संबंध की जानकारी हो चुकी थी. जिसके चलते परिवार में लगातार विवाद हो रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि मुकेश विश्वास अपनी पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक इसी वजह से आरोपियों ने मुकेश विश्वास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
मृतक मुकेश विश्वास को बहाने से आरोपी रंजीत सरकार के खेत में बनी एक झोपड़ी में बुलाया गया. वहां उसे साजिशन इतनी शराब पिलाई गई कि वह अपने होश खो बैठा.जैसे ही मुकेश बेहोश हुआ, आरोपियों ने ट्यूबवेल के बिजली के तार से उसे हाई-वोल्टेज करंट लगा दिया. मर्डर के बाद लाश को इस तरह ठिकाने लगाया गया ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और इसे महज एक सामान्य हादसा समझे.
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है:
आरोपी
1. सरस्वती विश्वास – (मृतक की बेवफा पत्नी, निवासी शांतिपारा बांदे)
2. इन्द्रजीत दास – (पत्नी का प्रेमी, निवासी चिकलकसा, जिला बालोद)
3. सुरेन्द्र बछाड़ – (हत्या में मददगार सहयोगी, निवासी कांकेर)
4. रंजीत सरकार – (सहयोगी, जिसके खेत की झोपड़ी में वारदात हुई)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



