दुर्ग में हत्या-लूट मामला का बड़ा खुलासा, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी योगेंद्र गिरफ्तार
दुर्ग में हत्या-लूट मामला का बड़ा खुलासा, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी योगेंद्र गिरफ्तार
दुर्ग : दुर्ग जिले में हत्या और लूट के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से वारदात से जुड़े सबूत और लूटी गई रकम भी बरामद की गई है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला अपराध क्रमांक 413/26 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था. लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी योगेंद्र निषाद उर्फ बाठु को पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी और त्वरित विवेचना के आधार पर गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मृतक नारायण उर्फ रामनारायण के साथ पैसों को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी ने बताया कि मृतक की जेब से 2400 रुपए निकालने पर विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया. इसके बाद आरोपी और उसके नाबालिग साथी ने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर मृतक को घसीटकर दुर्गा मंच के पास ले गए. जहां पत्थर से सिर और चेहरे पर गंभीर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने लूट की रकम अपने पास रख ली थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने बाकी 300 रुपये और वारदात में इस्तेमाल एक रक्तरंजित तकिया बरामद किया. जिसे सबूत के रूप में जब्त किया गया. वारदात का स्थान दुर्गा मंच के पास, थाना क्षेत्र दुर्ग बताया गया.
पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में रिमांड के लिए पेश किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लूट की रकम को लेकर हुए विवाद की वजह से कत्ल हुआ था. जो बाद में गंभीर अपराध में बदल गया. मामले की जांच में नाबालिग साथी की भूमिका की भी अलग से जांच की जा रही है.
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खगेंद्र पठारे, प्रधान आरक्षक 1639 जगजीत सिंह, प्रधान आरक्षक 1481 पुनेश साहू, आरक्षक 1157 बंटी सिंह, आरक्षक 647 त्रिलोकनाथ भाटी और आरक्षक 341 वीरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



