एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्‍शन, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना से इंकार

Major changes in LPG cylinder booking rules, government action to prevent hoarding, petrol and diesel price hike ruled out

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्‍शन, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना से इंकार

नई दिल्ली : सरकार ने जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल दिए हैं. कुकिंग गैस सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया गया है. अब सरकार ने इसे 21 दिन के बजाय 25 दिन किया है. एनएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र और मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट बंद होने से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की सप्लाई पर असर पड़ा है.
यह कदम तब उठाया गया जब यह देखा गया कि ग्राहक सिर्फ 15 दिनों के गैप के बाद एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे थे. वहीं, आमतौर पर यह करीब 55 दिनों का होता था. सरकारी सूत्रों ने कहा, 'ऐसे मामले सामने आए हैं कि जो लोग पहले 55 दिनों में एलपीजी सिलेंडर बुक करते थे. उन्होंने 15 दिनों में सिलेंडर बुक करना शुरु कर दिया है.
एलपीजी प्रोडक्‍शन बढ़ाने का भी आदेश
बुकिंग गैप बढ़ाने के अलावा, सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है. कमर्शियल कनेक्शनों के बजाय घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने का भी आदेश दिया गया है. सूत्रों ने फिर से कहा, 'घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। भारत और एलपीजी पार्टनर ढूंढ रहा है.'
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना नहीं
सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तब तक बढ़ने की संभावना नहीं है. जब तक कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल से ज्‍यादा नहीं हो जातीं। सूत्रों ने कहा कि फ्यूल की कीमतें बढ़ने की संभावना नहीं है क्योंकि भारत के पास काफी स्टॉक है.
एक सूत्र ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास होंगी। देश में किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी की कोई समस्या नहीं है.' उन्होंने यह भी बताया कि होर्मुज स्‍ट्रेट के अलावा दूसरे रुट से क्रूड ऑयल की सप्लाई में तेजी आई है.
इसके अलावा, सूत्रों ने कहा कि भारत के पास एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का भी काफी स्टॉक है. उनके मुताबिक 'भारत एटीएफ का प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर है. एटीएफ को लेकर घबराने की कोई जरुरत नहीं है.' सूत्रों ने कहा कि भारत दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है.
रेस्टोरेंट में एलपीजी सप्लाई में रुकावट के संकेत
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने रेस्टोरेंट में एपीजी सप्लाई में संभावित रुकावट पर चिंता जताई है. सरकार से इस सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की है.
7 मार्च को पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी को लिखे एक पत्र में इंडस्ट्री बॉडी ने चेतावनी दी है कि देश भर के सप्लायर्स ने संकेत दिया है कि घरेलू कुकिंग गैस सप्लाई को प्राथमिकता देने वाले हालिया सरकारी निर्देश के बाद रेस्टोरेंट में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB