पत्नी को रात 2 बजे बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो खोया आपा, झाड़ियों में पीछा कर चाकू से गला रेतकर कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Man loses his temper after finding his wife in a compromising position with her boyfriend at 2 AM; chases them into the bushes and slits her throat with a knife; accused arrested.

पत्नी को रात 2 बजे बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो खोया आपा, झाड़ियों में पीछा कर चाकू से गला रेतकर कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  : गौरेला जिले के औद्योगिक क्षेत्र अंजनी स्थित जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में मिले बिहार निवासी महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद गुस्से में उसने पत्नी का पीछा किया और झाड़ियों में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुमीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
झाड़ियों में मिला था महिला का शव
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. एक महिला चरवाहे ने शव देखकर इसकी खबर दी. जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी पति सुमीत कुमार यादव, निवासी रूपौली, जिला पूर्णिया (बिहार) के रुप में हुई थी.
लक्ष्मी पिछले करीब सात साल से अपने पति सुमीत यादव और दो बच्चों के साथ मिल के लेबर रूम में रह रही थी. पुलिस को शव के गले पर चोट के निशान मिले थे. जांच में सामने आया कि महिला की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई थी.
पति के बदलते बयानों से गहराया शक
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतका के पति सुमीत से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक वह लगातार अपने बयान बदल रहा था और उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे. इससे पुलिस का शक उस पर गहराता गया. महिला के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में उसने कथित तौर पर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया.
प्रेमी भागा, पत्नी झाड़ियों में छिपी
सुमीत ने बताया कि उसने 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे पत्नी लक्ष्मी को जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. पति को देखकर जितेंद्र मौके से भाग गया. वहीं लक्ष्मी भी बचने के लिए भागकर झाड़ियों में छिप गई. आरोपी पति ने झाड़ियों में पत्नी की तलाश की और उसे ढूंढने के बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह वापस कमरे में लौट गया और सामान्य तरीके से अपने काम पर चला गया.
चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया था. पूछताछ में आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
सुमीत कुमार यादव उम्र 32 साल निवासी रूपौली, जिला पूर्णिया, बिहार
वर्तमान पता अंजनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?