नाबालिग लड़की को घूमने के बहाने जंगल ले जाकर 4 दरिंदों ने मिलकर बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, चारों आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई पहचान

Four monsters took a minor girl to the forest under the pretext of an outing and took turns sexually assaulting her; all four accused have been arrested, having been identified via social media.

नाबालिग लड़की को घूमने के बहाने जंगल ले जाकर 4 दरिंदों ने मिलकर बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, चारों आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई पहचान

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों द्वारा जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना ने सनसनी फैला दी. मुख्य आरोपी राहुल मंडावी की पीड़िता से पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. आरोपी लगातार मिलने का दबाव बना रहा था, और जब पीड़िता तैयार हुई तो वह उसे बाइक पर घुमाने के बहाने कोरर क्षेत्र की तरफ ले गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी राहुल मंडावी अपनी पहचान के आधार पर नाबालिग लड़की को कोरर के जंगल में ले गया और वहां अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद आरोपियों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
घर से तीस किलोमीटर दूर मिली
जब देर रात तक किशोरी घर नहीं लौटी. तो उसके चिंतित पिता ने थाने में गुमशुदगी और अनहोनी की शिकायत दर्ज कराई. खोजबीन के दौरान पीड़िता घर से करीब तीस किलोमीटर दूर जंगल में दयनीय स्थिति में मिली. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले में कोतवाली और कोरर पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी और चारों आरोपियों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों में राहुल मंडावी उम्र 20 साल निवासी घोरदा शीतलापारा), संतोष मंडावी उम्र 24 साल और मनीष सेवता उम्र 28 साल शामिल हैं. ये सभी खेती-किसानी और मजदूरी का काम करते हैं. इनमें से एक आरोपी के नाबालिग होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी विधिवत जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?