रेलवे स्टेशन के पास लक्ष्मी केमिकल में भीषण आग, धुएं के घने गुबार से ढक गया पूरा इलाका, मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग की पहुंची गाड़ियां
Massive fire at Lakshmi Chemical near the railway station, the entire area covered in thick smoke, chaos ensued, fire brigade vehicles arrived
रायपुर : राजधानी रायपुर के व्यस्त रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जब सत्कार गली में स्थित लक्ष्मी केमिकल नामक प्रतिष्ठान में भीषण आग लग गई. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. धुएं के घने गुबार से पूरा इलाका ढक गया. जिससे आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई. यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने लक्ष्मी केमिकल से धुआं निकलता देखा. अनुमान के मुताबिक आग केमिकल के स्टोरेज एरिया में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है. जैसे ही आग फैलनी शुरु हुई. इलाके में भगदड़ के हालात पैदा हो गए. लोगों ने आनन-फानन में दमकल विभाग और पुलिस को खबर दी मौके पर फौरन दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है. पुलिस अफसर और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. और इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है.
अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग द्वारा रासायनिक तत्वों को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है.
आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि केमिकल से भरे कंटेनरों और ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग तेजी से फैलती जा रही थी. आग की वजह से आसपास की दुकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है. हालांकि बड़ा हादसा होने से पहले ही पुलिस और दमकलकर्मियों ने हालात को कंट्रोल कर लिया. पुलिस अधीक्षक और गंज थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात की निगरानी की.
प्रशासन ने सत्कार गली और उसके आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की नजरिएसे सील कर दिया है और नागरिकों से अपील किया कि वे उस क्षेत्र में न जाएं जब तक राहत कार्य पूरा नहीं हो जाता. दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझाने में करीब दो घंटे का समय लग सकता है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. अधिकारियों ने बताया कि केमिकल की वजह से आग की तीव्रता ज्यादा है और इसमें विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



