माजदा ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार, इधर पेड़ में जा भिड़ी बाइक, युवक की स्पॉट पर गई जान
Mazda collided violently, one person died, the driver fled leaving the vehicle, meanwhile the bike collided with a tree, the young man died on the spot
माजदा ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
बिलासपुर/सीपत : सीपत थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा ग्राम जांजी स्थित पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग में हुआ. मृतक की पहचान ग्राम जेवरा निवासी रामेश्वर निषाद उम्र 40 साल के रुप में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक रामेश्वर निषाद बाइक नम्बर CG10 BY 0426 से सीपत से बिलासपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे राखड़ से लदा माजदा वाहन नम्बर CG 10 C 4474 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद माजदा चालक वाहन को करीब 100 मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया. खबर मिलते ही 112 की टीम और सीपत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फौरन यातायात व्यवस्था को सुचारु किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत अस्पताल भेजा.
घटना की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार माजदा चालक की तलाश कर रही है. फिलहाल हादसे को लेकर जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पेड़ में जा भिड़ी बाइक, युवक की स्पॉट पर गई जान
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क देखने को मिला. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
लखनपुर थाना क्षेत्र में सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग के सिंगिटाना के पास हादसा हुआ है. घटना के बाद राहगिरों की भीड़ लग गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



