नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Minor girl raped, sexually exploited under the pretext of marriage; police arrested accused Manoj and sent him behind bars
बलरामपुर : बलरामपुर जिले की डिंडो पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मनोज कुमार पंडो उम्र 25 साल ग्राम महादेवपुर खुटरापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक डिंडो चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई कि शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को आरोपी मनोज कुमार पंडो ने शादी का झांसा देकर अपने पास रखा. आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ रखते हुए उसका शारीरिक शोषण किया. शिकायत के आधार पर डिंडो चौकी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



