15 लाख के एवज में जबरन तीन गुना से से ज्यादा रकम वसूली, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके साथियों के खिलाफ फिर FIR दर्ज

More than three times the amount was forcibly collected in lieu of Rs 15 lakh, FIR registered again against history-sheeter Rohit Tomar and his associates

15 लाख के एवज में जबरन तीन गुना से से ज्यादा रकम वसूली, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके साथियों के खिलाफ फिर FIR दर्ज

रायपुर : रायपुर में एक कारोबारी ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर बंधुओं से 15 लाख कर्ज लिया था जिसके एवज में उससे जबरन 50 लाख 51 हजार रुपए से ज्यादा रकम वसूली की जा चुकी है. उसके बावजूद उसकी जमीन के दस्तावेज और चेक अभी तक आरोपी के कब्जे में है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. इस मामले का एक आरोपी पहले ही जेल में बंद है.  
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कारोबारी गजानंद सिंह ने शिकायत किया कि उसने आरोपियों से 15 लाख कर्ज लिया था जिसके एवज में उससे जबरन 50 लाख 51 हजार रुपए से ज्यादा रकम वसूली की जा चुकी है. उसके बावजूद उसकी जमीन के दस्तावेज और चेक अभी तक आरोपी के कब्जे में है.
इस मामले पर थाना पुरानी बस्ती प्रार्थी से पेन ड्राइव लेकर मुआयना किया. जिसमें आरोपी रोहित तोमर,वेद प्रकाश सिन्हा, दिव्यांश सिंह द्वारा ब्याज के पैसे की मांग करते हुए गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी को 15.00.000 रुपए कर्ज देकर उनका कोरा चेक, स्टांप, खेती जमीन का कागजात अपने पास रखकर सभी आपस में एक राय होकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर  धमकी देते हुए नगदी व बैंक के जरिए कुल जुमला 50.51.000 रुपए अवैध उगाही कर चुके हैं इस रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती में आरोपीगण के जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी दिव्यांश सिंह पूर्व मामले में न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर में बंद है अन्य आरोपी की पता कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB