नक्सलियों से मिली हुई थी केंद्र सरकार ननकीराम, कहा- खात्मे के लिए फोर्स मांगी, लेकिन नहीं मिली, डॉ. रमन ने किया मुझे 3 बार हराने की कोशिश

Nankiram said that the central government was in cahoots with the Naxals, I asked for force to finish them off but did not get it, Dr. Raman tried to defeat me thrice

नक्सलियों से मिली हुई थी केंद्र सरकार ननकीराम, कहा- खात्मे के लिए फोर्स मांगी, लेकिन नहीं मिली, डॉ. रमन ने किया मुझे 3 बार हराने की कोशिश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कहा कि जब मैं छत्तीसगढ़ का गृहमंत्री था. तब नक्सलियों का खात्मा हो जाता. लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की. केंद्र सरकार ही नक्सलियों से मिली हुई थी. उनकी मदद कर रही थी. उस समय केंद्र में जो सरकार थी. उसने न तो फोर्स भेजा. न आर्थिक मदद दी. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार नक्सलियों से मिली हुई थी.
प्रदेश में हर जगह है भ्रष्टाचार हावी
बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है. लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार फेल है. ननकीराम कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से फेल है. भाजपा के कार्यकर्ता इसलिए नाखुश हैं. क्योंकि बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है. हर जगह पर भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कहीं भी बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है.
डॉ. रमन सिंह ने पार्टी के अंदर मेरे खिलाफ रची साजिश
सीनियर भाजपा नेता कंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, डॉ. रमन सिंह ने पार्टी के अंदर मेरे खिलाफ साजिश रची. पार्टी के लोगों को हराने का काम किया है. मुझे तीन बार हराने की कोशिश की गई. जिसके बाद मुझे चुनाव में हराने के लिए काम किया. मैं कहीं भी रहूं. जनता और कार्यकर्ताओं का काम करता रहूंगा.
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संचालक खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति को लेकर शिकायत की है। उनका आरोप है कि यह स्वीकृति बाल्को कंपनी को फायदा पहुंचाने और भ्रष्टाचार करने की नियत से जिला खनिज न्यास मद कोरबा से की गई है.
ननकीराम कंवर का आरोप है कि दर्री डेम से बालको परसाभाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति जिला खनिज न्यास मद से करना बाल्को कंपनी को व्यक्तिगत फायदा पहुंचाना है। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क निर्माण की स्वीकृति को निरस्त कर बाल्को कंपनी से आबंटन राशि प्राप्त कर निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB