लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत, एक घायल, चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

Negligence caused a tragic accident; a speeding car lost control and crashed into a ditch, killing two friends and injuring one, and charging the driver.

लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत, एक घायल, चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भिलाई के पास बोरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार चला रहा उनका तीसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी दीपक सिंह, आशीष चौधरी और रविश कुमार 19 सितंबर को स्विफ्ट कार CG08 AN 3214 से कबीरधाम घूमने के लिए निकले थे. देर रात तीनों दोस्त वापस भिलाई लौट रहे थे. इसी दौरान भिलाई के पास कार से उसका नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी.
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी. इस हादसे में पीछे बैठे आशीष चौधरी और रविश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि चालक दीपक सिंह गंभीर रुप से घायल था. ग्रामीणों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि कार चालक दीपक सिंह शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से लापरवाहीपूर्वक कार चला रहा था.
चश्मदीदों ने भी बताया कि कार को बहुत ही खतरनाक तरीके से लहराकर चलाया जा रहा था. बोरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल चालक दीपक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीनों युवकों को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

बलरामपुर : नगर क्षेत्र के बिजलीपुर गांव के पास बलरामपुर-तुलसीपुर हाईवे पर कटरा शंकरनगर मोड़ के पास शुक्रवार रात 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई. जबकि तीसरा घायल हो गया. वाहन चालक मौके से भाग निकला। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था.
ग्राम पंचायत पड़री के पूर्व प्रधान देवसरन पांडेय ने बताया कि देहात क्षेत्र के ग्राम चक्कवा निवासी फूलचंद उर्फ भूर्रे उम्र 23 साल और दिनेश यादव उम्र 18 साल और  सद्दौपुर निवासी पिंटू उम्र 20 साल एक बाइक से शुक्रवार रात अपने किसी दोस्त से मिलने गए थे. दोस्त से मिलकर तीनों युवक घर लौट रहे थे. बिजलीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-तुलसीपुर के कटरा शंकरनगर मोड़ पर अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए. आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला मेमोरियल अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने फूलचंद व पिंटू को मृत घोषित कर दिया। दिनेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की पहचान की जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है.
हादसे की खबर मिलते ही मृतक फूलचंद और पिंटू के घरों में कोहराम मच गया. फूलचंद के पिता बैजू और मां मझला का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता बैजू ने बताया कि चार बेटे मिथलेश, राशन लाल, फूलचंद और दीपचंद में फूलचंद तीसरे नंबर पर था. उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है. फूलचंद की मौत के बाद उसके सिर से पिता का साया उठ गया. वहीं बहू सदमे में है. वहीं पिंटू के पिता सुदामा और मां शिवराजी बदहवास हैं. उनके साथ बेटों में पिंटू तीसरे नंबर पर था. दो बेटों की शादी हो चुकी है. अब पिंटू के विवाह के सपने मां-बाप देख रहे थे.
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन पर तेज गति से दौड़ रहे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि कटरा शंकरनगर मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. लेकिन चालकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t