घरेलू विवाद के दौरान मां के सिर पर कुदाली से जानलेवा हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी बेटा गोविन्द गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

During a domestic dispute, a man launched a life-threatening attack on his mother’s head with a pickaxe; the injured woman has been admitted to the hospital, and the accused son, Govind, has been arrested and sent to jail.

घरेलू विवाद के दौरान मां के सिर पर कुदाली से जानलेवा हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी बेटा गोविन्द गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डायनटोली में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां पर कुदाली से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला बेहोश हो गई. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर 2026 को डायनटोली निवासी बिफती उरांव उम्र 55 साल अपने घर की लिपाई-पोताई कर रही थीं. इसी दौरान उनके बेटे गोविन्द बेक उम्र 28 साल ने किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरु कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से घर में रखी छोटी कुदाली से अपनी मां के सिर पर दो से तीन बार वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं. वारदात के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डायल 112 के जरिए गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
पीड़िता की शिकायत पर कुसमी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना कर खून से सनी मिट्टी सहित दुसरे सबूत इकठ्ठा किए. वहीं आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुदाली भी बरामद कर ली गई.
कुसमी पुलिस ने आरोपी गोविन्द बेक उम्र 28 साल निवासी रामनगर को गिरफ्तार कर 1 नवंबर को अदालत में पेश किया. अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
गोविन्द बेक पिता स्व मंगल बेक उम्र 28 साल निवासी रामनगर थाना कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb