महिलाओं-बच्चों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 साल बाद रायपुर से आरोपी 60 वर्षीय सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Objectionable video of women and children went viral, police arrested 60-year-old Surendra from Raipur after 4 years and sent him to jail
रायपुर : रायपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति महिलाओं बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो बनाता था. मामला 2022 का है. आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया था. 4 साल बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली के साइबर टीम से मिले निर्देश के बाद जिसमें महिलाओं-बच्चों के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की बात थी. जांच में पता चला कि जिस मोबाइल सिम से फोटो वीडियो अपलोड की गई है वह खमतराई क्षेत्र में एक्टिव है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
जिसके बाद पुलिस ने सिम के होल्डर सुरेंद्र कुमार निवासी हर्षित विहार कालोनी उरकुरा रायपुर से पूछताछ की. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 2022 से मोबाइल सिम खुद उपयोग कर रहा है. उसने ही आपत्तिजनक पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल किया था. नई दिल्ली की साइबर टीम से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एक्शन लेकर जेल भेज दिया है.
आरोपी
सुरेन्द्र कुमार पटेल पिता स्व गोपाल पटेल उम्र 60 साल निवासी हर्षित विहार कालोनी उरकुरा रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



